Skynews100-hindi-logo

Haryana News : हरियाणा में फतेहाबाद के भट्‌टूकलां स्टेशन पर पथराव, नशे में धुत्त 2 युवकों ने किया खूब हंगामा, युवक ने अर्धनग्न होकर अश्लीलता की हदें पार की

  हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टूकलां में बीती आधी रात को शराब के नशे में धुत्त 2 युवकों ने रेलवे स्टेशन पर खूब हंगामा किया। युवकों ने यात्रियों से दुर्व्यवहार किया। लोगों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने स्टेशन मास्टर कार्यालय पर पत्थर बरसाए। 
 
Haryana News : हरियाणा में फतेहाबाद के भट्‌टूकलां स्टेशन पर पथराव, नशे में धुत्त 2 युवकों ने किया खूब हंगामा, युवक ने अर्धनग्न होकर अश्लीलता की हदें पार की

Latest Haryana News in Hindi :  हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टूकलां में बीती आधी रात को शराब के नशे में धुत्त 2 युवकों ने रेलवे स्टेशन पर खूब हंगामा किया। युवकों ने यात्रियों से दुर्व्यवहार किया। लोगों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने स्टेशन मास्टर कार्यालय पर पत्थर बरसाए। एक युवक ने अर्धनग्न होकर अश्लीलता की हदें भी पार कर दी। पूरी घटना की वीडियो और फोटो सामने आई हैं।

पत्थर लगने से कार्यालय का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार्यालय के अंदर लाखों रुपए की मशीनरी थी, जो बच गई। घटना की शिकायत रेलवे पुलिस को दी गई। सुबह करीब 5 बजे रेलवे पुलिस सिरसा से भट्टू पहुंची। रेलवे पुलिस सिरसा ने स्टेशन मास्टर एलआर मीणा की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145, 147 के तहत मामला दर्ज किया है। कुछ माह पहले टोहाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और फिर ट्रेन से नीचे गिराकर हत्या की वारदात हुई थी।

जानकारी के अनुसार रात करीब पौने 3 बजे दो युवक शराब के नशे में भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह 3 बजे दिल्ली जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस की सवारियां वहीं मौजूद थी। सुबह के समय ड्यूटी देने वाले स्टेशन मास्टर वासुदेव भगत ने बताया कि युवकों ने सवारियों से बदतमीजी करनी शुरू कर दी। सवारियों में महिलाएं भी थी। उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो युवकों ने पटरियों पर पड़े पत्थर उठाकर उन पर फेंकने शुरू कर दिए।

कर्मचारियों ने कार्यालय में घुसकर खुद को बचाया। इस दौरान पत्थरबाजी से कर्मचारियों और सवारियों को खतरा बन गया। इसी दौरान युवक की पत्थरबाजी करते हुए वीडियो बना ली गई। पत्थरबाजी से कार्यालय के गेट क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि युवक यदि अंदर आकर पत्थर फेंकते तो कार्यालय में लाखों की मशीनरी खराब हो सकती थी, साथ ही कर्मचारी घायल हो सकते थे।