Haryana Army Bharti: भारतीय सेना में नौकरी के लिए खुली हरियाणा आर्मी भर्ती, हर दिन 500 से 1000 कंडीडटेस को मिलेगा मौका

Latest Army Bharti Updates हिसार: सेना में देशसेवा के सपने रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही भारतीय सेना (हरियाणा आर्मी भर्ती) में भर्ती के लिए रैली का आयोजन होने वाला है। तो अगर आप सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हिसार जिले में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
Haryana Army Bharti की आयोजन तिथि आई सामने!
इस भर्ती रैली का आयोजन 3 से 12 जुलाई तक किया जाएगा। हिसार कैंट में होने वाली भर्ती रैली के लिए DC उत्तम सिंह जी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस मीटिंग में सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि समय पर तैयारियाँ पूरी की जाएं। इसके अलावा, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियाँ भी तय की गई हैं। इस रैली में मंडल के चार जिलों के युवा भाग लेंगे। यहाँ उम्मीद की जा रही है कि रोज़ाना 1000 से अधिक युवा इसमें शामिल हो सकेंगे।
4 जिलों के युवाओं को मौका भर्ती में शामिल होने का!
सेना भर्ती की मीटिंग में डीसी जी ने विभागाध्यक्षों को भी भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए कार्यवाही करने का आदेश दिया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों को यातायात, पीने का पानी, पब्लिक शौचालय, लाइट जैसी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भर्ती निदेशक कर्नल मोहित सिंह जी ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत 3 जुलाई से जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए भारतीय सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली भर्ती में हर दिन हिसार, सिरसा, जींद और फतेहाबाद जिलों से लगभग 500 से 1000 युवा भाग लेंगे।