Skynews100-hindi-logo

हरियाणा सीईटी का रिजल्ट का परिणाम जल्द ही होगा जारी, जान लें क्वालिफाइंग मार्क्स

 एनटीए बहुत जल्द हरियाणा सीईटी का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट से आंसर की इसी हफ्ते जारी की जा सकती है। उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट और आंसर शीट चेक कर सकते हैं
 
हरियाणा सीईटी का रिजल्ट का परिणाम जल्द ही होगा जारी, जान लें क्वालिफाइंग मार्क्स

Haryana CET Result 2022: एनटीए बहुत जल्द हरियाणा सीईटी का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट से आंसर की इसी हफ्ते जारी की जा सकती है। उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट और आंसर शीट चेक कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। 5 और 6 नवंबर को हुई हरियाणा सीईटी परीक्षा में करीब 7.5 लाख युवा शामिल हुए थे। इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के करीब 11.35 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। सीईटी का रिजल्ट आने के बाद ग्रुप सी के 28 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं?
हरियाणा सीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम अर्हक अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने चाहिए।


फरवरी में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी
हरियाणा सरकार में ग्रुप डी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी फरवरी में आयोजित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके जरिए 22 हजार पदों पर भर्ती की जा सकती है. ग्रुप डी भर्ती सीईटी स्कोर के आधार पर मेरिट के आधार पर होगी।

 हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 07 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि

सीईटी परीक्षा में प्रश्न में चार विकल्पों के अलावा पांचवां विकल्प भी जोड़ा गया था। इसमें पांचवें विकल्प में Not-Tempdated लिखा था। यदि उत्तर के चारों विकल्प नहीं भरे गए हों तो पाँचवाँ विकल्प भरना चाहिए। सीईटी में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन उम्मीदवारों ने 5वां विकल्प भी नहीं भरा है, उन्हें छोड़े गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.95 अंक काट लिए जाएंगे।