Skynews100-hindi-logo

Haryana News : हरियाणा के हिंदू पहलवान को मुस्लिम लड़की से हुआ प्यार, पहले बदला धर्म, फिर किया निकाह

चरखी दादरी के 27 साल के शादीशुदा नेशनल चैंपियन पहलवान को 16 साल की मुस्लिम पहलवान से प्यार हो गया। उसने उससे शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया। 
 
Haryana News : हरियाणा के हिंदू पहलवान को मुस्लिम लड़की से हुआ प्यार, पहले बदला धर्म, फिर किया निकाह

Haryana News :  चरखी दादरी के 27 साल के शादीशुदा नेशनल चैंपियन पहलवान को 16 साल की मुस्लिम पहलवान से प्यार हो गया। उसने उससे शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया। उसके बाद दोनों ने पंजाब के जिला मोहाली की एक मस्जिद में निकाह कर लिया। अब दोनों ने सुरक्षा के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका दाखिल करते हुए उन दोनों ने बताया कि लड़की मुस्लिम समुदाय से है और उसकी उम्र 16 साल हैं। मुस्लिम समुदाय में यौन परिपक्वता के बाद नाबालिग होते हुए भी विवाह वैध है।


बता दें कि नेशनल चैंपियन पहलवान चरखी दादरी का रहने वाला है। वह करीब पांच महीने पहले दिल्ली में एक खेल कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली मुस्लिम लड़की से मिला। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। लड़की भी कुश्ती में नेशनल चैंपियन रह चुकी है। लड़की के माता-पिता उसका विवाह उसकी इच्छा के खिलाफ किसी अन्य से करवाना चाहते थे। 

इसलिए उसने अपना घर छोड़ प्रेमी के पास आने का फैसला लिया और पहलवान नवीन के पास पहुंच गई। नवीन उसे लेकर मोहाली पहुंचा और अपना धर्म बदला। फिर दोनों ने 13 नवंबर को मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया। इस निकाह से लड़की के घरवाले खुश नहीं हैं, लेकिन लड़के के घर वालों को इस बारे में सब पता है। हाईकोर्ट ने मामले में लड़की के परिजनों को नोटिस जारी कर 24 नवंबर को जवाब मांगा है। साथ ही हरियाणा पुलिस से जोड़ी की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट तलब कर ली है।

जानकारी के अनुसार पहलवान नवीन शादीशुदा है। उसकी 21 जनवरी 2019 को पहली शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद ही दोनों के बीच संबंध ठीक नही रहें। शादी के कुछ दिन बाद से ही वो दोनों अलग रहते हैं।

पहलवान नवीन कुमार के परिजन मुस्लिम लड़की से शादी होने के बाद उनके पक्ष में उतरे हैं। कई बार नेशनल चैंपियन रह चुके नवीन के पिता चांद पहलवान ने बताया कि बेटे ने मुस्लिम लड़की से शादी की है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। बेटे की खुशी के समक्ष परिजन उनके साथ हैं।