Skynews100-hindi-logo

Haryana Vidhansabha Session: हरियाणा विधानसभा में ये सात विधयेक हुए पारित, हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

 
 हरियाणा विधानसभा में ये सात विधयेक हुए पारित

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कुल 7 विधेयक पारित किए गए।

पारित किए गए विधेयकों में हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर (आश्रम), बेरी पूजा स्थल विधेयक, 2022, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2022, हरियाणा ग्रामीण विकास (संशोधन) विधेयक, 2022, हरियाणा उद्यम प्रोन्नति (संशोधन) विधेयक, 2022, हरियाणा विधानसभा (सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन) द्वितीय संशोधन विधेयक, 2022, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2022 तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दो दिनों की सदन में चली कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि विधायी कार्य होने के साथ-साथ विधायकों की भागीदारी भी बढ़ी है।

सदन की कार्यवाही के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को फंड आवंटित करने के लिए नई व्यवस्था की जाएगी। सरपंचों के अधिकार पहले की तरह हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों की जिम्मेवारियों को ध्यान में रखते हुए उनके अधिकार भी बढ़ने चाहिएं।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी बनाने का कार्य याशी कंपनी को दिया गया था। इस कार्य में आई त्रुटियों को दूर करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कार्य कर रहे हैं, जल्द ही इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने आज हुए विधायी कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। आज वर्ष 2022-23 की 1261 करोड़ रुपये की बजट संशोधित अनुमान भी पारित किये गए। इसके अलावा, 7 विधेयक भी पारित हुए। 2022 का विधानसभा का अंतिम सत्र बताते हुए उन्होंने मीडियाकर्मियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी।