Skynews100-hindi-logo

NVS TGT PGT: नवोदय विद्यालय समिति ने टीजीपी/पीजीटी के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

NVS TGT PGT Recruitment: आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2022 को रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जारी किया जाएगा.

 
NVS TGT PGT: नवोदय विद्यालय समिति ने टीजीपी/पीजीटी के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

NVS Recruitment Latest Notification: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने टीजीटी, पीजीटी और विविध शिक्षकों के पद के लिए 28 नवंबर, 29 नवंबर और 30 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा शहर और एग्जाम डेट अपलोड कर दी है. 

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने टीजीटी, पीजीटी और विविध शिक्षकों के पद के लिए 28 नवंबर, 29 नवंबर और 30 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाली है. इसके लिए एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट अपलोड कर दी है. एग्जाम डिटेल देखने के लिए लिंक यहां दिया गया है. एग्जाम डिटेल चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा. 

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2022 को रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जारी किया जाएगा और इसमें आवंटित शहर में सीबीटी केंद्र का सही पता, तारीख/ शिफ्ट का समय और अन्य जरूरी डिटेल शामिल होंगी.

आपको बता दें कि डायरेक्ट भर्ती अभियान 2022-23, विशेष भर्ती अभियान 2022-23 के तहत पीजीटी एवं प्रिंसिपल के पदों की परीक्षा एवं उप प्राचार्य एवं प्राचार्य पदों की सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 2022-23 स्थगित की जाती है. नए सिरे से नियत समय में सूचित किया जाएगा.

उम्मीदवार अन्य पदों के लिए एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं (प्रत्यक्ष भर्ती अभियान 2022-23 के तहत अधिसूचित, उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जेएनवी के लिए विशेष भर्ती अभियान 2022-23 और सीमित विभागीय परीक्षा / सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-23) नीचे दी गई है.

TGT Special Recruitment के लिए एग्जाम 28 नवंबर 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा.
TGT Direct Recruitment के लिए एग्जाम 29 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. 
PGT LDE के लिए एग्जाम 30 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा.
Miscellaneous Category of Teachers Direct Recruitment के लिए एग्जाम 30 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा.
Miscellaneous Category of Teachers Special Recruitment के लिए एग्जाम 30 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.