Tue, 27 Jun 2023
Kesar : ऐसे की जाती है दुनिया के सबसे महंगा मसाला के खेती
Admin Skynews
भारत में केसर की बात होती है, तो सबसे पहले हिमालय की इन्हीं ऊंची वादियों का ख्याल आता होगा
केसर की खेती को करना बेहद मुश्किल काम माना जाता है। इसका पौधा भी बड़ी मुश्किल से उगता है।
शायद इसके महंगे मिलने की वजह एक यह भी है, कठीन खेती और कम जगहों पर उगना।
केसर के पौधे का वैज्ञानिक नाम Crocus Sativus है। हर पौधे में दो फूल खिलते हैं।
केसर के फूल बेहद कोमल होते हैं। जब ये पूरे खिल जाते हैं तब इन्हें तोड़ा जाता है।
1 ग्राम केसर तैयार करने में करीब 200 फूल लग जाते हैं।
केसर का 80% उत्पादन ईरान में होता है। वहीं भारत 7% के साथ दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
केसर की कीमत 500 रुपये प्रति ग्राम से लेकर 700 रुपये प्रति ग्राम के भाव बिकता है।
केसर को 'लाल सोना' भी कहते हैं। वहीं अब केसर को मैदानी इलाकों में भी उगाया जाने लगा है।